{"_id":"6ac8de52692f4f3760027567","slug":"farmers-in-problem-due-to-rain-in-dhaulakunwa-nahan-news-c-177-1-nhn1001-191153-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बारिश ने बिगाड़ा धान का खेल, खेतों में कटी फसल में उगने लगे अंकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बारिश ने बिगाड़ा धान का खेल, खेतों में कटी फसल में उगने लगे अंकुर
विज्ञापन
धौलाकुआं क्षेत्र में किसानों की तरफ से काटी गई धान की फसल। संवाद
- धौलाकुआं और पांवटा क्षेत्र में चार दिन से बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान
- तेज हवाओं से खेतों में बिछी खड़ी फसल, अगले पांच दिन मौसम खराब रहा तो बढ़ेगी परेशानी
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। धौलाकुआं और पांवटा साहिब क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पांच अक्तूबर से लगभग हर दिन हो रही बारिश के कारण खेतों में काटकर रखी धान की फसल में अंकुर निकलने लगे हैं। वहीं, तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में खड़ी फसल भी जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
मौसम साफ देखकर क्षेत्र के कई किसानों ने धान की कटाई के लिए मजदूर लगाए थे। खासकर 100 दिनों में तैयार होने वाली किस्मों की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। ऐसे में किसानों ने कटाई शुरू कर दी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी धान भीगने से उसमें अंकुर निकलने लगे हैं। वहीं, खेतों में पानी भरने से फसल को सुखाना और सुरक्षित समेटना मुश्किल हो गया है।
किसान नराता राम, मलकीत चौधरी, सुभाष चौधरी और रिजवान अहमद ने बताया कि किसान दिनभर खेतों में फसल को समेटने और सुखाने में जुटे हैं, लेकिन मौसम खराब होने से परेशानी बढ़ रही है। जैसे ही धान को सुखाने का प्रयास करते हैं, बारिश दोबारा शुरू हो जाती है। इससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
किसानों की चिंता अब मौसम को लेकर भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 14 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। किसानों का कहना है कि यदि अगले पांच दिन तक बारिश जारी रही तो धान की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। ऐसे में उनकी महीनों की मेहनत और लागत पर पानी फिरने की आशंका है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि बची हुई फसल को जल्द समेटा जा सके।-- --
विज्ञापन
- तेज हवाओं से खेतों में बिछी खड़ी फसल, अगले पांच दिन मौसम खराब रहा तो बढ़ेगी परेशानी
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। धौलाकुआं और पांवटा साहिब क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पांच अक्तूबर से लगभग हर दिन हो रही बारिश के कारण खेतों में काटकर रखी धान की फसल में अंकुर निकलने लगे हैं। वहीं, तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में खड़ी फसल भी जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
मौसम साफ देखकर क्षेत्र के कई किसानों ने धान की कटाई के लिए मजदूर लगाए थे। खासकर 100 दिनों में तैयार होने वाली किस्मों की फसल पककर तैयार हो चुकी थी। ऐसे में किसानों ने कटाई शुरू कर दी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी धान भीगने से उसमें अंकुर निकलने लगे हैं। वहीं, खेतों में पानी भरने से फसल को सुखाना और सुरक्षित समेटना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
किसान नराता राम, मलकीत चौधरी, सुभाष चौधरी और रिजवान अहमद ने बताया कि किसान दिनभर खेतों में फसल को समेटने और सुखाने में जुटे हैं, लेकिन मौसम खराब होने से परेशानी बढ़ रही है। जैसे ही धान को सुखाने का प्रयास करते हैं, बारिश दोबारा शुरू हो जाती है। इससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
किसानों की चिंता अब मौसम को लेकर भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 14 अक्तूबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। किसानों का कहना है कि यदि अगले पांच दिन तक बारिश जारी रही तो धान की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। ऐसे में उनकी महीनों की मेहनत और लागत पर पानी फिरने की आशंका है। फिलहाल किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि बची हुई फसल को जल्द समेटा जा सके।