फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Farmer

पांवटा का किसान भवन खस्ताहाल, हादसे की आशंका

Wed, 18 Nov 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmer
पांवटा साहिब स्थित खस्ताहाल पड़ा किसान भवन। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दशकों पहले पांवटा साहिब में बने किसान भवन की दशा जर्जर हो चुकी है। इसके ग्राउंड फ्लोर पर कृषि विभाग, भू-संरक्षण विभाग और तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय चल रहे हैं। खस्ताहाल हो चुके प्रथम मंजिल में डोरमेट्री और किराये पर दिये जाने वाले कमरों की दशा खस्ताहाल हो चुकी है। जबकि किसान भवन के ही यमुना पाथ की तरफ को बने दशकों पुराने जर्जर 4 कमरों को असुरक्षित घोषित किया गया है लेकिन इनको अब तक तुड़वाया नहीं गया है। इससे हर समय किसी अप्रिय हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

हाटी किसान सभा शिलाई अध्यक्ष कुंदन सिंह शास्त्री, प्रगतिशील किसान रामभज चौहान, फतेह सिंह पुंडीर, समाजसेवी नाथूराम चौहान और सुरेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि दशकों से पांवटा के किसान भवन में कमरे और डोरमेट्री सुविधा किसान-बागवानों को मिलती हैं। किसान भवन बस स्टैंड, मिनी सचिवालय, कृषि विभाग और एसएमएस कार्यालय समेत आसपास ही सभी सरकारी कार्यालय लगते हैं। शहर के बेहतर स्थल पर किसान भवन दशकों पहले बनाया गया है लेकिन इसके 4 कमरे पहले ही असुरक्षित घोषित हो चुके हैं जो कभी भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन

ये पुराना एक मंजिला भवन समय रहते गिरा दिया जाना जरूरी है जिससे हादसों की संभावनाओं को कम किया जा सके। इसके साथ ही मिनी सचिवालय की तरफ को बने दो मंजिला किसान भवन की हालत भी काफी खराब है। इसके प्रथम तल पर किराये पर कमरे और हाल दिया जाता है। इनकी दशा बेहद दयनीय हो चुकी है। इसलिए प्रशासन को समय रहते इसकी दशा भी सुधारनी जरूरी है ताकि सिरमौर के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचने वाले बागवानों, किसानों को किसान भवन में ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार पांवटा साहिब कपिल तोमर ने बताया कि किसान भवन पांवटा की दशा सुधारने को प्राक्कलन तैयार हो रहा है। जबकि सबसे पुराने चार असुरक्षित घोषित कमरों को गिराने के लिए प्रस्ताव एसडीएम के माध्यम से जिलाधीश सिरमौर को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed