{"_id":"614b78188ebc3efa832efe51","slug":"facility-in-colleges-of-sirmaure-nahan-news-sml3848055198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कॉलेजों में छात्रों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कॉलेजों में छात्रों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं
विज्ञापन
नाहन में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर को ज्ञापन सौंपते जाते एनएसयूआई के पदाधिकारी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के कफोटा, भरली, ददाहू और रोनहाट महाविद्यालयों में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। ऐसे में इन महाविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय की इन समस्याओं को लेकर बुधवार को एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन भेजा।
एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह ने कहा कि कफोटा, भरली, रोहनाट, ददाहू कॉलेज को खुले चार वर्ष पूरे हो गए हैं। कफोटा कॉलेज में 450, भरली कॉलेज में 250, रोहनाट कॉलेज में 200 और ददाहू कॉलेज में लगभग 200 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन सभी कॉलेज में 80 प्रतिशत छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आती हैं। बीते चार वर्षों से इन छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया रहा है। इन कॉलेजों के पास न तो अपने भवन हैं न ही यहां पूरा स्टाफ है। सभी कॉलेजों की कक्षाएं स्कूल परिसर के अंदर मात्र कुछ कमरों में चल रही हैं।
जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा और सचिव विक्रम शर्मा ने जल्द ही इन सभी कॉलेज की समस्याओं को हल करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो एनएसयूआई छात्र हित के लिए सड़कों पर उतरेगी। इस मौके पर एनएसयूआई के वरिष्ठ कार्यकर्ता योगेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, सचिव विक्रम शर्मा, अनिल फास्टा और रोहित राजपूत आदि एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
.