{"_id":"b9fdee841062d240a8998e00326704bd","slug":"employes-demand-for-regular-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध कामगारों की नियुक्ति नियमों के आधार पर : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध कामगारों की नियुक्ति नियमों के आधार पर : संघ
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Mon, 01 Feb 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरोजा व तारपीन कारखाना मजदूर संघ की बैठक सोमवार को संघ के प्रधान कंवर निर्भय सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई। इस दौरान वर्ष 2015 में भर्ती किए गए अकुशल अनुबंध कामगारों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अवगत कराया गया कि भर्ती प्रक्रिया को वन निगम की ओर से वर्ष 2012 में आरंभ करवाया गया था।
विज्ञापन
इस दौरान अभ्यर्थियों के शारीरिक मापदंड नियमों के अनुसार पूरे करवाए गए लेकिन बाद में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता के कारण उक्त भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
संघ ने कहा कि बाद में फरवरी 2015 में नियमों व दिशा निर्देशों के आधार पर साक्षात्कार लेकर ही कामगारों को भर्ती किया गया।
संघ की ओर से जारी बयान में मजदूर संघ के महासचिव बलबीर सिंह चौहान ने बताया कि उक्त मामले में कुछ लोगों की ओर से भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं जो निराधार तथा बेबुनियाद हैं। बैठक में बाबूराम चौधरी, बलदेव सिंह, नारायण सिंह, रतन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-----