फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   elephant seen in forest

Sirmour News: वन परिक्षेत्र माजरा की सतीवाला वन बीट में आए दो हाथी

Thu, 02 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
elephant seen in forest
बीओ सचिन शर्मा की टीम को हाथियों के पदचिह्न मिले
विज्ञापन

वन बीट के समीप रहने वाले ग्रामीणों को किया अलर्ट : डीएफओ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से दो हाथियों ने हिमाचल में प्रवेश किया है। वन परिक्षेत्र माजरा की सतीवाला वन बीट में दो हाथियों के पदचिह्न मिले हैं। इसके बाद वन विभागीय टीम ने आसपास रहने वाले रिहायशी क्षेत्रों को अलर्ट कर दिया है। इससे पहले वन टीम ने विगत 13 अगस्त को भी सिंबलवाड़ा नेशनल पार्क के साथ लगते सैनवाला के जंगल की ऊंची धारों पर तीन हाथियों को देखा था।

बता दें कि वन मंडल पांवटा साहिब के तहत आने वाले जंगल हाथियों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब एक दर्जन हाथियों ने पांवटा साहिब घाटी के जंगलों को ही काफी समय से अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। ये हिमाचल सिंबलवाड़़ा नेशनल पार्क या फिर साथ हरियाणा के कलेसर नेशनल पार्क के जंगलों में घूम रहे हैं। अब फिर से पावटा साहिब में वन विभाग की टीम ने चेतावनी जारी कर दी है। दो अक्तूबर को वन परिक्षेत्र माजरा के बहराल ब्लाॅक की सतीवाला बीट में 2 हाथी साथ लगते राज्य से हिमाचली सीमा मे पहुंच गए हैं। इसके चलते इस बीट के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वे सावधानी बरतें।
विज्ञापन

बीओ सचिन शर्मा ने बताया कि दो हाथियों के पदचिह्न मिले हैं। ऐसा लगता है कि बहराल ब्लॉक की सतीवाला बीट में हाथियों का आगमन हुआ है। कहा कि ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूर बरतें। सनद रहे कि हिमाचल प्रदेश में 2024 में पहली बार प्रोजेक्ट एलीफेंट राज्य के रूप में भी नामित किया जा चुका है। इस योजना के तहत हाथियों से लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कई कारगर कदम भी उठाए जा रहे हैं। माजरा, गिरिनगर में पायलट आधार पर कई प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली 11 एनाइडर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। हाथियों की आवाजाही वाले मार्गों पर समुदायों के साथ बैठकें, गज मित्र की तैनाती, फील्ड स्टाफ के लिए वर्दी और महत्वपूर्ण उपकरण समुदायों के लिए मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब वेद प्रकाश ने कहा कि लोगों को इस बारे में अलर्ट कर दिया गया है। प्रोजेक्ट एलीफेंट हिमाचल प्रदेश के तहत अलर्ट के लिए कैमरा ट्रैप समेत काफी गतिविधियां चलाई गई हैं।
तीन साल में हाथियों के हमले से अब तक दो लोगों की मौत
पिछले तीन वर्षों से अब तक मानव-हाथी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक कोलर क्षेत्र की महिला व एक शिलाई क्षेत्र का भेड़पालक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed