फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   elephant in batamandi forest

Sirmour News: बातामंडी के जंगल में फिर दिखा जंगली हाथी, धान की फसल को पहुंचाया नुकसान

Sun, 04 Oct 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
elephant in batamandi forest
बातामंडी के घुतनपुर में जंगली हाथी द्वारा धान फसल को नुक़सान पहुंचाया गया, जायजा लेने पहुंची वन
वन विभाग ने आसपास के रिहायशी इलाकों में जारी किया अलर्ट, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह
विज्ञापन

आरओ बोले : हाथी दिखे तो दूरी बनाए रखें, पीछा करने या भगाने का प्रयास न करें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बातामंडी वन बीट के आरक्षित वन सी-5 में एक बार फिर जंगली हाथी की दस्तक से आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। हाथी ने स्थानीय निवासी नसीम अली के खेत में धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथी की मौजूदगी की सूचना पर वन विभाग ने टीम को मौके पर भेजकर आसपास की रिहायशी कॉलोनियों में लोगों को अलर्ट कर दिया। विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय विशेष सावधानी बरतने और हाथी दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
ग्रामीणों ने बातामंडी आरक्षित वन सी-5 में जंगली हाथी को घूमते देखा। सूचना मिलने पर वन रक्षक हिमानी सहित वन विभाग की टीम घुतनपुर-बातामंडी क्षेत्र में पहुंची। टीम ने आसपास के रिहायशी इलाकों में लोगों को हाथियों की आवाजाही को लेकर जागरूक किया। इसी दौरान नसीम अली के खेत में हाथी द्वारा धान की फसल को नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उसका पीछा करें। हाथी का रास्ता रोकने, उसे घेरने या भगाने का प्रयास भी न करें। हाथी दिखाई देने पर शांत रहें और सुरक्षित स्थान की ओर चले जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजने तथा रात के समय जंगल, खेतों और हाथियों की आवाजाही वाले रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने यह भी कहा है कि हाथी को देखने के लिए भीड़ न लगाएं और फोटो या वीडियो बनाने के लिए उसके करीब न जाएं। वाहन चलाते समय हाथी दिखाई दे तो सुरक्षित दूरी पर रुककर उसके रास्ते से हटने का इंतजार करें। हाथी की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग या प्रशासन को दें।

कार्यवाहक आरओ माजरा सचिन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। टीम को ग्रामीणों को अलर्ट करने के साथ धान की फसल को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जंगली हाथी दिखाई देने पर लोग उचित दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थान पर रहें।------

बातामंडी के घुतनपुर में जंगली हाथी द्वारा धान फसल को नुक़सान पहुंचाया गया, जायजा लेने पहुंची वन

बातामंडी के घुतनपुर में जंगली हाथी द्वारा धान फसल को नुक़सान पहुंचाया गया, जायजा लेने पहुंची वन

बातामंडी के घुतनपुर में जंगली हाथी द्वारा धान फसल को नुक़सान पहुंचाया गया, जायजा लेने पहुंची वन

बातामंडी के घुतनपुर में जंगली हाथी द्वारा धान फसल को नुक़सान पहुंचाया गया, जायजा लेने पहुंची वन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed