फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricty problem in panog sirmaur

अघोषित पावर कटों से पनोग में लोग परेशान

Tue, 23 Feb 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Tue, 23 Feb 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
electricty problem in panog sirmaur

 विद्युत उप मंडल पनोग के तहत आने वाली दर्जनों पंचायतों में अघोषित पावर कटों के लगने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। बिजली गुल होने के कारण हरिपुरधार बाजार में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है।

विज्ञापन


हरिपुरधार, बियोंग टटवा, बढ़ोल, भलाड़ भलौना, गताधार, सागना सताहन, गेहल डिमाइना, जरवा डाहर, टिकरी डसाकना, पनोग, जरवा जुनेली, अजरोली, कोटीबोंच,बालधार के अलावा कुपवी क्षेत्र की कफलाह, मझोली, कुलग, व चड़ोली पंचायत समेत 40 से अधिक पंचायतों में लोगों को अघोषित पावर कटों के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है।
विज्ञापन

समूचे क्षेत्र में सुबह 9 बजे के बाद बिजली गुल हो जाती है। पूरे दिन भर बिजली गुल रहती है। शाम के समय कुछ समय के लिए बिजली आती है, फिर 6 बजे के बाद क्षेत्र में पावर कट लगने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स...
पैदा हो रहा है पेयजल संकट
दिन भर बिजली गुल रहने के कारण पनियाली उठाऊ पेयजल योजना ठप हो जाती है। इस पेयजल परियोजना के ठप होने से हरिपुरधार बाजार में पानी की सप्लाई भी ठप हो जाती है। पिछले 5 दिनों से यह सिलसिला लगातार जारी है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से बाजार में पीने के पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। जरवा पंचायत में भी यही समस्या है। भंगाल खड्ड जरवा उठाऊ पेयजल योजना के ठप होने से इस पंचायत में भी पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कंपनियों की ओर से लगाए गए नए ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनियों की ओर से क्षेत्र में घटिया क्वालिटी के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

बाक्स...
लाइनों में आ रही खराबी : जेई
विद्युत बोर्ड के जेई नरेश ठाकुर ने बताया कि लाइनों में बार-बार खराबी आ रही है, जिसके कारण विद्युत संकट पैदा हो रहा है। उन्होंने बताया कि लाइनों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जा रहा है। सोमवार शाम क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed