{"_id":"67cae11d9a3f87c38900b5b7","slug":"electricity-pensioners-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1028-145141-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एरियर का भुगतान न होने पर भड़के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एरियर का भुगतान न होने पर भड़के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी
विज्ञापन
ददाहू में बैठक करते सेवानिवृत्त विद्युत कर्मी। संवाद
एरियर का भुगतान न होने पर भड़के सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी
ददाहू में हुई बैठक में बिलों की सब्सिडी बंद करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर) एरियर का बकाया भुगतान न होने से खफा सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन को आड़े हाथों लेते हुए रोष जाहिर किया। ददाहू में शुक्रवार को आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर फोर्म की बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर विचार -विमर्श किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रेणुकाजी इकाई के प्रधान करतार सिंह पठानिया ने कहा कि वर्ष 2022 से लेकर आज तक लंबित एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। बोर्ड प्रबंधन सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करके उनके हितों से खिलवाड़ करता आ रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली बिलों पर मिलने वाली सब्सिडी को तुरंत बंद करने की मांग की। कहा कि इस राशि से बिजली बोर्ड की माली हालत को सुधार कर कर्मचारियों व पेंशनरों के बकाया एरियर आदि सुविधाओं का लाभ दिया जाए।
इस अवसर पर तोताराम शर्मा, शंभूदत्त, रणबीर सिंह, बलिंद्र सिंह, मुल्तान सिंह, सुमित्रा देवी, लीला देवी, मोहन सिंह, इंद्र सिंह, मुन्नु राम, बलवंत सिंह, शेर बहादुर व प्रसन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
....संवाद