{"_id":"66509b41d209089be6023f12","slug":"election-officers-in-saranha-school-learnt-about-duty-nahan-news-c-177-1-ssml1028-125046-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मतदान कर्मी टीमवर्क की भावना से दे ड्यूटी- संजीव धीमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मतदान कर्मी टीमवर्क की भावना से दे ड्यूटी- संजीव धीमान
विज्ञापन
सराहां में आयोजित द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव कुमार धीमान। संवाद
मतदान कर्मी टीमवर्क की भावना से दें ड्यूटी : संजीव धीमान
मतदान अधिकारियों ने समझी चुनाव प्रक्रिया की बारीकियां
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में मतदान अधिकारियों के लिए आयोजित द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम पच्छाद डॉ. संजीव कुमार धीमान ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में विशेषकर मतदान करवाने में पोलिंग पार्टी की अहम भूमिका रहती है। ऐसे में पोलिंग पार्टी में शामिल सभी अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम को गंभीरता से लें और मतदान कर्मियों को एक टीमवर्क की भावना से कार्य करना चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई गलती न हो।
लोकतंत्र में एक निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने में निर्वाचन कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने मतदान अधिकारियों से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन करने पर बल दिया ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके।
उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी चुनाव ड्यूटी के दौरान ईवीएम मशीन और अन्य निर्वाचन संबंधित सामग्री लाने व ले जाने के लिए निजी वाहनों का प्रयोग न करें और निर्वाचन विभाग की ओर से उपलब्ध करवाएं गए जीपीएस युक्त वाहनों का ही प्रयोग करें। पूर्वाभ्यास के दौरान मतदान अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र (ईडीसी) भी वितरित किए गए ताकि वह अपने होम मतदान केंद्र के अलावा अन्य मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके अतिरिक्त मतदान पार्टियों को मतदान ड्यूटी के लिए विधानसभा क्षेत्र भी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा ने ईवीएम, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट को स्थापित करने व उसके प्रयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर निर्वाचन कानूनगो मनोज चौहान सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
-- -संवाद