फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   election

पांवटा में प्रथम चरण में लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां

Fri, 15 Jan 2021 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
election
पांवटा साहिब से पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना होती पोलिंगी पार्टी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को कन्या रावमापा पांवटा साहिब खेल मैदान से दूरदराज क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन

प्रथम चरण के चुनाव में 194 मतदान केंद्र हैं। हर मतदान केंद्र के लिए 4 कर्मचारी और 2 पुलिस कर्मियों समेत 6 की टीम गठित हुई है। करीब 1164 कर्मचारियों को पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के लिए रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब गौरव धीमान की देखरेख में कन्या रावमापा पांवटा खेल मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। एचआरटीसी की बसों में सभी 194 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। बीडीओ ने कहा कि कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा से पोलिंग स्टेशनों को रवाना होने से पूर्व कर्मचारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। चुनाव ड्यूटी में 26 पंचायत के 194 प्रथम चरण बूथों के लिए पोलिंग होगी। इन पोलिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टियाें में 4 कर्मचारी और 2 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। हर पोलिंग स्टेशन में 6-6 की टीम गठित हुई है। बीडीओ ने कहा कि चुनाव के दूसरे चरण में 180 और तृतीय चरण में 170 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां तैनात होंगी। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे से प्रचार का शोर थम गया। मतदान 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक है।
इस अवसर पर बीडीओ पांवटा गौरव धीमान, अधीक्षक योगराज, बालमुकुंद गुप्ता, सहायक अधिकारी एनडी शर्मा, एसई राजेश नेगी, नरेश चौधरी, दुर्गेश कुमार, बालक राम शर्मा, धनवीर
सिंह, मोहन चौहान, जगबीर सिंह, दलीप शर्मा, राकेश कुमार, इंदीवर त्रिपाठी और जोगेंद्र सिंह समेत कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक समेत कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, खंड विकास अधिकारी पांवटा गौरव धीमान ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है। 26 पंचायतों में प्रथम चरण के लिए 6-6 सदस्यों की टीमों को गठित कर भेजा गया है।
...
मतदान के बाद 1 घंटे तक कोरोना संक्रमित को मतदान का मौका: गौरव
पांवटा साहिब (सिरमौर)। खंड विकास अधिकारी पांवटा गौरव धीमान ने कहा कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद एक घंटे तक कोरोना संक्रमितों और होम क्वारंटीन वोटरों को मतदान का मौका मिलेगा। पंचायती राज को प्रदेश चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण रोकने को जारी गाइडलाइन और खास दिशा-निर्देश का पालन होगा। मतदान के बाद वोटों की गिनती होगी। उसी दिन नतीजे भी घोषित होंगे।

बाक्स...
पिता संक्रमित होने पर एक कर्मी को किया क्वारंटीन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बीडीओ पांवटा साहिब ने बताया कि कोविड गाइड लाइन का ध्यान रखा जा रहा है। चुनाव ड्यूटी पर बुुलाए एक कर्मचारी के पिता की कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद कर्मचारी को होम क्वारंटीन पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed