फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Elderly woman raped, accused arrested

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jun 2021 06:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman raped, accused arrested
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस थाना के तहत प्रवासी ने बुजुर्ग (70) महिला के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ने पीड़ित महिला के बेटे के साथ रात को शराब पी थी। सुबह सूचना मिलने पर लोगों ने आरोपी को धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस टीम ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी आरोपी सुनील कुमार रात को अपने दोस्त के साथ उसके घर चला गया। दोनों ने साथ बैठ कर शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों कमरे में सो गए।
विज्ञापन

आरोपी ने रात को दोस्त की बुजुर्ग मां (70) के साथ दुराचार किया। सुबह पता चलने पर लोगों ने आरोपी की खूब पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हरियाणा निवासी आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पांवटा पुलिस जांच टीम ने पीड़ित बुजुर्ग महिला का पांवटा सिविल अस्पताल में मेडिकल करवा लिया है। महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की बात सामने आई है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मामला दर्जकर आरोपी को पुलिस जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed