{"_id":"6185674d0a884b39ab5653c2","slug":"eight-accused-arrested-with-illegale-wood-in-bhagani-range-ponta-sahib-nahan-news-sml3893477192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध लकड़ी समेत आठ वन काटू दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध लकड़ी समेत आठ वन काटू दबोचे
विज्ञापन
पांवटा के भगानी क्षेत्र में लकड़ी समेत दबोचे वन काटू। साथ में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। वन विभाग के भगानी रेंज क्षेत्र में विभाग की टीम ने 8 वन काटूओं को दबोचा है। मौके से वाहन में भरी जा रही करीब 47 हजार की अवैध लकड़ी भी बरामद कर ली गई है। शिकायत मिलने पर पुरुवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भगानी रेंज ऑफिसर बस्ती राम की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार वन खंड राजपुर की टीम में वन रक्षक पुरुवाला बीट प्रवीण वन रक्षक डांडा बीट अर्जुन और वन कर्मी सूरत राम वीरवार देर रात्रि के समय गश्त पर निकले थे। इस दौरान आरएफ गिरि सी-1 क्षेत्र में आरे के चलने की आवाजें सुनाई दी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि नौ-दस लोग मौके पर हरे पेड़ों को काट रहे हैं। इसकी सूचना तुरंत सब वन मंडल अधिकारी पांवटा साहिब को दी गई।
वन मंडल स्तर टीम रात्रि गश्त पर थी उसे मौके पर भेजा गया। वन टीम की मदद से अब्दुल आलिम निवासी नगली बती डाक घर दयालगढ़ तहसील बिलासपुर जिला यमुनानगर, अलियास निवासी नागल खिदराबाद, जाकिर निवासी बागपत खिजराबाद, रिजवान निवासी बागपत, नाजिम, शाजिद, महन्दी, महरुख निवासी बागपत और मुस्ताक निवासी खितलावाला डाकघर मुजाफत कला हरियाणा को मौका से पकड़ा गया। इनके पास से दो आरे भी बरामद किए गए हैं। काटे गए पेड़ों के दो (2) नग की गाड़ी में रखी लकड़ी को भी कब्जे में लिया है। पूछताछ के दौरान अब्दुल आदिम ने बताया कि उसे यहां भगानी के एक स्थानीय ठेकेदार और हरियाणा जमशेद निवासी व्यक्ति ने भेजा था। मौका पर कटे दो पेड़ों की लकड़ी की कीमत 47309 रुपये बताई गई।
विज्ञापन
अतिरिक्त थाना प्रभारी माजरा एसआई पुरुवाला थाना प्रताप सिंह की टीम जांच में जुट गई है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
---------