फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   education

नवोदय की प्रवेश परीक्षा नहीं दे पाए सैकड़ों नौनिहाल

Sat, 07 Nov 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
education
ददाहू में जवाहर नवोदय समिति की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी । - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जिला सिरमौर में शनिवार को कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कई नौनिहाल परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण इस परीक्षा को नहीं दे पाए। हैरत की बात यह है कि ददाहू क्षेत्र के बच्चों को परीक्षा केंद्र ददाहू नहीं दिया गया। उनको ददाहू की बजाए कई किलोमीटर दूर नाहन, सुरला और नौहराधार स्थित परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए। जबकि ददाहू में भी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया था। बावजूद इसके अधिकतर नौनिहालों को ददाहू की बजाए 35 से 55 किलोमीटर दूर का परीक्षा केंद्र दिया गया।
विज्ञापन

कुछ नौनिहालों ने जहां इस दूरी को पार कर परीक्षा दी वहीं बहुत से नौनिहाल परीक्षा केंद्रों तक परीक्षा देने नहीं पहुंच पाए। इससे अभिभावकों में खासा रोष दिखाई दिया। अभिभावकों का आरोप है कि जब ददाहू में ही परीक्षा केंद्र की सुविधा थी तो उनके बच्चों के रोल नंबर 35 से 55 किमी दूर नाहन, सुरला और नौहराधार केंद्रों में क्यों जारी किए गए। नवोदय प्रशासन की इस लापरवाही के कारण बहुत से बच्चे इस परीक्षा को नहीं दे पाए।
विज्ञापन

उधर, नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके तिवारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जिला भर से इस तरह की शिकायतें मिली हैं। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करवाया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी त्रुटि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed