फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   earth quack

भूकंप से थर्राया सिरमौर, कई हताहत, पुल टूटे, नदियों में बाढ़

Thu, 11 Jul 2019 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
earth  quack
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर वीरवार को भूकंप के झटकों से थर्रा उठा। भूकंप की तीव्रता 8.1 आंकी गई। साढ़े 8 बजे आए भूकंप से कई हताहत हो गए। नदियों पर बने आठ पुल टूट गए। नदियों में भारी बाढ़ आ गई। अचानक आई आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी। एनडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन आदि विभागों को राहत व बचाव कार्यों में लगाया गया। घंटों तक चले रेस्क्यू में सैंकड़ों लोगों की जानें बचाई गई।
विज्ञापन

घबराइये नहीं। यह वास्तविकता नहीं बल्कि एक काल्पनिक घटना थी। वीरवार को नाहन में हुई जिला प्रशासन की मेगा मॉक ड्रिल का यह आंखों देखा हाल है। सुबह ही चौगान में सेना, पुलिस, होमगार्ड और विभिन्न विभागों की टीमें जुटनी शुरू हो गईं। मॉक ड्रिल का संचालन उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डॉ. आरके परूथी ने किया। मॉक ड्रिल के दौरान तीव्र भूंकप आने की कल्पना की गई। भूकंप से पुल टूट गए । दूसरी यमुना और गिरि नदी में बाढ़ आने और भारी वर्षा के कारण अनेक स्थानों पर भूस्खलन, आग और औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गैस रिसाव के कारण अनेक लोगों के हताहत होने इत्यादि घटनाओं का परिदृश्य दर्शाया गया। प्रशासन ने जिले में रेड अलर्ट जारी कर सभी विभागों द्वारा बचाव व राहत कार्य करने आरंभ कर दिए। उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने जानकारी दी कि भूकंप आने के बाद जिला में संचार व्यवस्था ठप हो गई थी और केवल सेटेलाइट दूरभाष और वायरलेस के माध्यम से संदेश को प्रसारित करके जिला के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों राहत और बचाव कार्य आरंभ किए गए। दुर्घटना में मारे गए और घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तुरंत लाया गया और उपचार किया गया। जिला के सभी सड़कों को आवागमन के लिए खोला गया।
विज्ञापन

---
संचार व्यवस्था को बनाया जाएगा सुदृढ़: परूथी
उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि आपदा प्रबंधन को कारगर एवं व्यवहारिक बनाने के लिए सबसे पहले जिला में संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला के सभी एसडीएम कार्यालय व तहसील कार्यालयों में सैटेलाइट दूरभाष स्थापित करने के लिए मामला प्रदेश सरकार के साथ प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। जिला में उपलब्ध श्रमशक्ति और मशीनरी का भी अपडेट डाटा तैयार किया जाएगा। मॉक ड्रिल का आयोजन समय समय पर किया जाएगा, जिससे आपदा से निपटने के लिए किए गए प्रबंधकों का जायजा लिया जा सके। जिला में तैराक एवं गोताखोरों का भी डाटा तैयार किया जाएगा। इस मौके पर एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर, आपदा प्रबंधन आब्जर्वर ले. कर्नल एस घोष, सहायक आयुक्त रामेश्वर दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed