{"_id":"67e3e6c9e6c61add100d7838","slug":"dumping-on-nh-nahan-news-c-177-1-nhn1003-146641-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में एनएच के साथ लगातार गिराया जा रहा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में एनएच के साथ लगातार गिराया जा रहा मलबा
विज्ञापन
नाहन -शिमला एनएच पर मलबे से दबी पुलिया। संवाद
नाहन में एनएच के साथ लगातार गिराया जा रहा मलबा
मलबे में वन संपदा भी हो रही जमींदोज, जिला प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर) जिला मुख्यालय नाहन में एनएच के किनारे मलबा गिराए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। जिला प्रशासन इस पर लगाम लगाने में नाकाम है। एनएच पर लगातार गिराए जा रहे मलबे के कारण कई पुलिया दब गई हैं। इसके चलते पानी की निकासी पूरी तरह बंद हो गई है। नाहन में जिला प्रशासन की ओर से डंपिंग साइट तय की गई है। इसके बावजूद भी मलबा हर कहीं गिराया जा रहा है। यहां मलबे की चपेट में आकर हरे भरे पेड़ पौधे भी मलबे में जमींदोज हो गए हैं।
बता दें कि शहर नाहन-शिमला मार्ग, अघोरी कुटिया के समीप, संस्कृत कॉलेज के समीप मलबा लगातार गिराया जा रहा है। शहर में लगातार मलबा गिरने के कारण मलबे के पहाड़ खड़े हो गए हैं। स्थानीय पर्यावरणविदों में राकेश गुप्ता, रोशन लाल, कमलेंद्र, जगमीत सिंह ने शहर में लगातार गिराए जा रहे मलबे पर लगाम लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मलबे में वन संपदा दब रही है जिसकी प्रशासन को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से मलबे को हटाने की मांग की है।
उधर, इस बारे में अतिरिक्त उपायुक्त एलआर वर्मा ने बताया कि जिन विभागों की जमीन इसमें है वे कार्रवाई करेंगे।