{"_id":"6192a03147b84818aa657795","slug":"drugist-theftting-mobile-in-ponta-sahibpeople-arrested-him-nahan-news-sml390349675","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन छीनकर भागने वाला नशेड़ी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन छीनकर भागने वाला नशेड़ी दबोचा
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब के देवीनगर में एक युवा व्यवसायी से मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास करने वाले नशेड़ी को लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने नशेड़ी की धुनाई करके उसे पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार पांवटा क्षेत्र के युवा व्यवसायी यशपाल राणा रविवार देर शाम को जब देवीनगर के समीप पहुंचे। इस बीच एक नशेड़ी युवक अचानक उनके एनरॉयड मोबाइल को झपटे से छीनकर भागने लगा। लोगों ने नशेड़ी युवक को व्यवसायी से फोन छीनते देख लिया। इसके बाद लोगों ने मौके पर ही आरोपी को धर दबोचा और जमकर धुनाई कर दी।
मौके पर आरोपी ने नशा करने की बात कुबूल की और नशा बेचने वालों के नाम भी बताए। लोगों ने पुलिस को सूचित करके उसे टीम के हवाले कर दिया। पुलिस टीम आरोपी को पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी। मोबाइल छीनने वाले आरोपी से पूछताछ की जा रही है।