फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dr bindal pressvarta

Sirmour News: डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में सड़क-पुलों की स्थिति पर उठाए सवाल

Tue, 13 Oct 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
dr bindal pressvarta
नाहन में पत्रकार वार्ता को संबाेधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल। संवाद
-बोले, गुलरिया ढांक का स्थायी समाधान करे सरकार, पुल का भी जल्द हो निर्माण
विज्ञापन

- रूण नदी पर पुल बनाकर वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए गुलरिया ढांक का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यहां बार-बार भूस्खलन से सड़क बंद होने के कारण कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मलबा गिरने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
नाहन में प्रेस वार्ता के दौरान बिंदल ने कहा कि गुलरिया ढांक पिछले दो-तीन वर्षों से समस्या बनी हुई है और कई बार बिना बारिश के भी मलबा गिरता है। उन्होंने रूण नदी पर पुल और आगे एक अन्य पुल बनाकर वैकल्पिक सड़क मार्ग तैयार करने का सुझाव दिया। उनके अनुसार, इससे कोटड़ी, गुलरिया, पालियो पंचायत के कुछ हिस्सों और आसपास के गांवों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नारायणगढ़ से सराहां के लिए भाजपा सरकार के समय शुरू की गई बस सेवा भी पिछले कई महीनों से बंद है। बिंदल ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में कौलांवालाभूड़ क्षेत्र में मझाड़ा खड्ड, नीम वाली और अंधेरी में पुल निर्माण का उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पांच साल में 62 पुल बनवाए और मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पुल निर्माण की स्थिति पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदल ने सरकार से गुलरिया ढांक की समस्या का स्थायी समाधान करने और वैकल्पिक मार्ग के लिए पुल निर्माण की दिशा में शीघ्र कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा आंदोलन करेगी।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed