{"_id":"61ae506445591a7a382b9075","slug":"dont-share-your-atm-card-information-with-anyone-nahan-news-sml3925893128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने एटीएम की जानकारी किसी को न दें : खेमराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने एटीएम की जानकारी किसी को न दें : खेमराज
विज्ञापन
पालियो पंचायत के अंधेरी गांव में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद लोग।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की त्रिलोकपुर शाखा नेे पालियो पंचायत के अंधेरी गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया जिसकी अध्यक्षता बैंक के शाखा प्रबंधक खेमराज चौहान ने की।
उन्होंने ग्रामीणों को जहां बैंक की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सहित किसान क्रेडिट, हिम स्वरोजगार, मुद्रा ऋण आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लोगों को छोटी-छोटी बचत करने और ऑनलाइन ठगी से बचने का भी आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी बचत पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए बैंक में पैसा जमा करवाना एक अच्छा माध्यम हो सकता है। आज की गई छोटी-छोटी बचत कल बुढ़ापे में एक बड़ा सहारा बन सकती है। मुसीबत के समय भी यह राशि काम आ सकती है। शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों से अपने एटीएम की जानकारी किसी से भी साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ शातिर, लोगों को बैंक के नाम से फोन करके उनके एटीएम से संबंधित पूछताछ करते हैं। बैंक कभी भी इस तरह का फोन नहीं करता। लोगों को चाहिए कि वह अपने बैंक खाते और एटीएम की जानकारी किसी को न दें। यदि कोई शंका हो तो सीधे बैंक जाकर पूछताछ करें।
विज्ञापन
इस दौरान पर कार्यकारी सहायक हरीश शर्मा ने भी लोगों को डिजिटल बैंकिंग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनको बैंक में खाते खोलने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक खेमराज चौहान, कार्यकारी सहायक हरीश शर्मा, दैनिक भागी श्याम लाल, पालियो पंचायत के प्रधान जसवंत सिंह, वार्ड सदस्य कौशल्या देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।