फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Discussion on preparations for the proposed general session of the Chudeshwar Seva Samiti

Sirmour News: चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रस्तावित आम अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for the proposed general session of the Chudeshwar Seva Samiti
चुड़ेश्वर सेवा समिति पांवटा साहिब इकाई की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य। संवाद
2027 में सिल्वर जुबली समारोह के रूप में होगा आयोजन, 58 इकाइयों के 3000 से अधिक सदस्य जुटेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। चूड़ेश्वर सेवा समिति पांवटा साहिब इकाई की बैठक में वर्ष 2027 में प्रस्तावित आम अधिवेशन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने की, जबकि केंद्रीय संसाधन एवं समन्वय उपसमिति के उपाध्यक्ष जगमोहन सूर्या विशेष रूप से मौजूद रहे।
महासचिव पूर्ण तोमर ने बताया कि चूड़ेश्वर सेवा समिति चूड़धार की स्थापना 29 जून 2002 को हुई थी। समिति के 25 वर्ष पूरे होने पर आम अधिवेशन को सिल्वर जुबली समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

अधिवेशन में 58 इकाइयों के 3000 से अधिक सदस्यों और शिरगुल भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। उनके ठहरने और भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। पांवटा इकाई के पदाधिकारियों, सदस्यों और शिरगुल भक्तों ने सुझाव रखे और आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed