{"_id":"6ac0fffe6f203d314f065d2e","slug":"dhan-crops-purchaging-nahan-news-c-177-1-ssml1030-190595-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा-धौलाकुआं में धान खरीद शुरू, 2461 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा एमएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा-धौलाकुआं में धान खरीद शुरू, 2461 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा एमएसपी
विज्ञापन
पांवटा साहिब में धान खरीद केंद्र का शुभारंभ करते हुए एपीएमसी अध्यक्ष सीताराम शर्मा। संवाद
सिरमौर में 8900 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, पांवटा केंद्र में 5900 और धौलाकुआं में 3000 मीट्रिक टन की होगी खरीद
एमएसपी में 72 रुपये की बढ़ोतरी से किसानों में उत्साह, 15 दिसंबर तक चलेगी खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। सिरमौर जिले में धान की सरकारी खरीद शनिवार से शुरू हो गई। पांवटा साहिब और धौलाकुआं स्थित धान खरीद केंद्रों का विधिवत शुभारंभ जिला सिरमौर कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ किया। इस सीजन जिले में कुल 8900 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के बाद इस बार किसानों को 2461 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी मिलेगी। खरीद प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी।
कृषि उपज मंडी समिति के सचिव अक्षित शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब खरीद केंद्र में सबसे अधिक 5900 मीट्रिक टन, जबकि धौलाकुआं केंद्र में 3000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल था, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 2461 रुपये किया गया है।
उन्होंने बताया कि दोनों खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस बार धान में नमी की जांच के लिए स्वचालित मशीन लगाई गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे खरीद केंद्र पर सूखा धान ही लेकर आएं और अत्यधिक नमी वाली फसल लाने से बचें।
विज्ञापन
किसान नेता तरसेम सिंह सग्गी और गुरविंद्र सिंह गोपी ने बताया कि एपीएमसी, सिविल सप्लाई और हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम के संयुक्त तत्वावधान में धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि फसल की आवक शुरू होने से पहले ही खरीद केंद्रों का संचालन शुरू होने से किसानों को सुविधा मिलेगी। हालांकि, खरीद के पहले दिन कोई किसान अपनी फसल बेचने नहीं पहुंचा।
एपीएमसी अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन और कृषि उपज मंडी समिति की ओर से धान खरीद को सुचारू बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एमएसपी में बढ़ोतरी से किसानों को लाभ मिलेगा।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, हरजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।-- -- -- -- -- --

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, हरजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।