{"_id":"68dbe0d705801269e20e50dc","slug":"devotees-thronged-the-temples-and-took-blessings-after-worshipping-kanjak-nahan-news-c-177-1-nhn1002-161004-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, कंजक पूजन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, कंजक पूजन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
माता बाला सुंदरी मंदिर जमटा में आयोजित नवरात्र मेले में विधायक अजय सोलंकी का स्वागत करते लोग। स
दुर्गा अष्टमी पर मंदिरों में लगी भीड़
भजन-कीर्तन का चला दौर, मां के नाम का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। जिला सिरमौर में मंगलवार को श्री दुर्गाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नाहन शहर के कालीस्थान मंदिर, हरिपुरधार के माता भंगायणी मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
मंदिरों में कंजक पूजन कर आशीर्वाद लेकर प्रसाद बांटा गया। नाहन, संगड़ाह, ददाहू और कालाअंब के मंदिरों में लोगों ने बड़ी श्रद्धा के साथ माथा टेका। लोगों ने कंजकों के रूप में कन्याओं की भी पूजा की। नाहन के कालीस्थान, ददाहू के दुर्गा माता मंदिर, रेणुका जी तीर्थ के गायत्री एवं रेणुका माता मंदिर सहित महत और बिरला गांव स्थित माता ला देवी मंदिर, हरिपुरधार के मां भंगायणी मंदिर, बायरी गांव के काली मंदिर और बिजली व फॉरेस्ट कॉलोनी ददाहू स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष रौनक देखने को मिली। यहां श्रद्धालुओं ने माता को हलवा-पुरी और नैवेद्य आदि का भोग लगाया। उन्होंने कंजक पूजन करके माता को उपहार भी भेंट किए।
इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन और भक्ति गीतों का दौर भी चला, जहां महिलाओं ने मां की भेंट व भजन गाकर अष्टभुजी मां दुर्गा का गुणगान किया। शिव मंदिर ददाहू में सप्तमी के मौके पर मां कालरात्रि की पूजा की गई। यहां फलों और फूलों से मां दुर्गा की गोदभराई की रस्म निभाई गई। निर्माण आश्रम रेणुकाजी में नवरात्र के उपलक्ष्य में दुर्गा सप्तशती का अखंड पाठ किया गया। नौ ब्राह्मणों ने मिलकर पाठ किया।