फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand for tribal

सिरमौर का हाटी कबीला अब देवी-देवताओं की शरण में

Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
demand for tribal
हरिपुरधार (सिरमौर)। गिरिपार को जनजातीय दर्जे की मांग को लेकर हक नहीं तो वोट नहीं नारा बुलंद करने के साथ अब सिरमौर का हाटी कबीला देवी-देवताओं की शरण में है। नेताओं के आश्वासनों से ज्यादा लोगों को देवी भंगायणी पर भरोसा है। रविवार को हरिपुरधार में हाटी समुदाय के लोगों को देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवी के गूर ने कहा कि जो हाटी का काम नहीं करेगा, उसे माता दंड देगी। उसे देवी के प्रकोप को सामना करना पड़ेगा। माता भंगायणी शिरगुल महाराज की धर्म बहन हैं, इसे शक्तिपीठ के रूप में हरिपुरधार में स्थापित किया गया था। उधर लोग अब आर-पार की लड़ाई लडना चाहते हैं। हाटी विकास संघ के मुख्य प्रवक्ता डॉ. रमेश सिंगटा ने कहा कि नेताओं से ज्यादा लोगों को देवी-देवताओं पर भरोसा है। हाटी समुदाय हर हाल में मसला सुलझाना चाहता है। महाखुमलियों में लिए गए फैसलों को अगर नेताओं ने नहीं माना तो इन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। तीन लाख लोग सरकार के साथ खड़े हैं, सरकार जल्द इन्हें न्याय प्रदान करें, अन्यथा लोग नेताओं का गिरिपार में प्रवेश करना बंद कर देंगे।
विज्ञापन

--
और बुलंद होगा नारा
हाटी समुदाय के तीन लाख लोग अब हक नहीं तो वोट नहीं का नारा और बुलंद करेंगे। लोगों ने सरकार को जून महीने तक की मोहलत दी है। इसमें कहा गया है कि अगर 30 जून तक हाटी को जनजातीय दर्जा नहीं दिया गया तो वे नेताओं का गिरीपार क्षेत्र में प्रवेश करना बंद कर देंगे। आजकल लोग महाखुमली के माध्यम से आंदोलनरत है। जल्द ही वे पहली जनवरी को हुई पहली महाखुमली में लिए गए फैसले को लागू करने के बारे में रणनीति बनाएंगे। कुछ दिन पहले ही मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने इस मसले को संसद भी उठाया था। संसद तक गूंज हुई थी, लेकिन जिस तरह का जवाब जनजातीय मंत्रालय की ओर से आया था, उससे लोगों में निराशा का माहौल बना। हाटी समुदाय के लोग शिमला के सांसद एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि मंडी की सांसद ने सवाल उठाया तो शिमला के सांसद इस मुद़्दे पर क्यों चुप हैं।
विज्ञापन

---
17 अप्रैल को संगड़ाह में महाखुमली:
हाटी समुदाय की 17 अप्रैल को संगड़ाह में महाखुमली होगी। इनमें हजारों लोग भाग लेंगे। उधर, केंद्रीय हाटी समिति इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। इससे पहले रोनहाट, शिलाई, पझौता में महाखुमलियां हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed