{"_id":"60b7c7588ebc3e29c512c68e","slug":"demand-for-start-opd-in-nahan-hospital-nahan-news-sml3723421194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज नाहन में शुरू हो ओपीडी : अजय सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज नाहन में शुरू हो ओपीडी : अजय सोलंकी
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अजय सोलंकी ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी की सुविधा शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस नेता का कहना है कि जबसे मेडिकल कॉलेज नाहन में ओपीडी की सुविधा बंद की गई है तभी से कोरोना की मार झेल रही जनता निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को विवश है जहां उनसे मनमर्जी के पैसे वसूले जा रहे हैं।
प्रेस को दिए बयान में अजय सोलंकी ने कहा कि जिला मुख्यालय नाहन को छोड़कर प्रदेश भर में सभी जगह ओपीडी सुचारु है। आम जनता कोरोना के साथ-साथ दूसरी बीमारियों से भी लड़ाई लड़ रही है। कई रोगी तो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं जिनको नाहन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी बंद होने की सूरत में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है जहां उनसे मनमर्जी के दाम वसूले जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों के काम धंधे वैसे ही चौपट हैं। रोजगार छीन चुके हैं। ऐसे में लोग इलाज करवाने के लिए भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहाकि ऐसा लगता है कि किसी के इशारे पर जैसे निजी अस्पतालों को जानबूझकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश भर में ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा रखी है। इससे ग्रामीण तबके के लोग किराये के वाहनों में नाहन इलाज के लिए आ रहे हैं। यहां मेडिकल कॉलेज में इलाज न मिलने से वह निजी अस्पतालों में लुटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय सोलंकी ने लोगों के समक्ष पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज नाहन में तत्काल प्रभाव से ओपीडी सेवा शुरू करने की मांग की है ताकि आमजन को इलाज के लिए धक्के न खाने पड़े।