फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand for question paper

Sirmour News: बिना विलंब शुल्क के 31 दिसंबर तक ऑनलाइन दें प्रश्न पत्रों की मांग

Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
demand for question paper
बिना विलंब शुल्क के 31 दिसंबर तक ऑनलाइन दें प्रश्न पत्रों की मांग
विज्ञापन

एक जनवरी से नवमीं और 11वीं कक्षा के प्रश्न पत्रों के लिए देना होगा विलंब शुल्क
प्रश्न पत्रों की डिमांड समय पर न देने के लिए स्कूल मुखिया होंगे सीधे तौर पर जिम्मेदार
31 दिसंबर तक 150 रुपये प्रति छात्र होगा परीक्षा शुल्क, इसके बाद लगेगा विलंब शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से मार्च/अप्रैल 2025 में संचालित की जाने वाली नवमीं और 11वीं की कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए स्कूलों को प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए प्रदेश के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य/मुख्य अध्यापकों से नवमीं व 11वीं कक्षा की अलग-अलग कक्षावार और विषयवार प्रश्न पत्रों की मांग को ऑनलाइन माध्यम से 31 जनवरी तक प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क के प्रश्न पत्रों की मांग को पूरा किया जाएगा। इसके बाद यदि मांग आती है तो उसके लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 31 दिसंबर तक नवमीं और 11वीं कक्षा के लिए 150 रुपये प्रति छात्र परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद एक जनवरी से 15 जनवरी तक की जाने वाली प्रश्न पत्रों की मांग पर पहले से निर्धारित परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त 100 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क देना होगा। यदि इस अवधि के बाद मांग की जाती है तो 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक के लिए 200 रुपये प्रति छात्र विलंब शुक्ल प्रदान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सचिव ने सभी प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापकों से नवमीं और 11वीं कक्षा के लिए प्रश्न पत्रों की मांग को 31 दिसंबर तक ऑनलाइन भेजने की अपील की है ताकि विलंब शुल्क से बचा जा सके। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार की छूट प्रदान नहीं की जाएगी। ऐसे में प्रश्न पत्रों की अनुपलब्धता और कमी का पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित पाठशाला के प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापक का होगा।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed