फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Deliberations on preparations for the Guga Jaharveer fair held at the general meeting.

Sirmour News: आमसभा में गुगा जाहरवीर मेले की तैयारियों पर मंथन

Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Deliberations on preparations for the Guga Jaharveer fair held at the general meeting.
महाराज के 52 गांवों के दौरे की तैयारियों पर भी किया विचार-विमर्श
विज्ञापन

देहरादून से आएगी विशाल झांकी, हुड़क, रासा, डांडिया और देव खेल रहेंगे मुख्य आकर्षण
पांच सितंबर को रात आठ बजे से पूरी रात देवगीत, देव खेल और भंडारे का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई/रोनहाट(सिरमौर)। गुगा जाहरवीर मेला समिति की आमसभा में मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता गुगा जाहरवीर सेवा समिति के अध्यक्ष कुलदीप नेगी ने की। इस दौरान मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर कई प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में सबसे पहले गुगा जाहरवीर मंदिर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा महाराज के 52 गांवों के दौरे को लेकर भी चर्चा कर तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न कमेटियों के गठन का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

समिति के अनुसार इस वर्ष मेले में श्रद्धालुओं के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें देहरादून से आने वाली विशाल झांकी, हुड़क नृत्य, रासा नृत्य, डांडिया और देव खेल प्रमुख आकर्षण रहेंगे। पांच सितंबर को शाम आठ बजे से पूरी रात देवगीत, देव खेल और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह है। बैठक में जगमोहन तोमर, दलीप नेगी, रघुवीर तोमर, ओमप्रकाश तोमर, कुंदन नेगी, तपेंद्र नेगी, जवाहर देसाई, प्रताप नेगी, मोहन नेगी, आत्मा राम तोमर, विक्रम नेगी, अक्षय तोमर, संजय सिंह नेगी और मदन तोमर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed