फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   DEHRADUN-PONTA-KALAAMB 8 HOURS CLOSE

देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच 8 घंटे बंद रहा,लोग परेशान

Tue, 26 Jul 2016 11:11 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कई जगह हो रही मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश से सोमवार रात शंभुवाला के समीप एनएच पर भारी मलबा आ गिरा इससे देहरादून-पांवटा-कालाअंब नेशनल हाइवे करीब 8 घंटे तक बंद रहा। रात करीब 2 बजे यह सड़क मार्ग बंद हो गया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे इस मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया। इस दौरान लंबे रूट की सभी सरकारी बसों के अलावा अन्य छोटे व बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। कई लोग रात भर सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मार्ग बंद होने से मनाली-देहरादून, बैजनाथ-धर्मशाला-देहरादून, नाहन-यमुनानगर वाया रणजीतपुर आदि रूट बंद रहे। बसें निर्धारित समय पर गंतव्य स्थानों तक नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा नाहन-कौंथरों सड़क मार्ग भी बंद रहा। बारिश के चलते कई सड़क मार्गों पर भारी मलबा आ गिरा है। इससे आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बाक्स
दो बीघा जमीन बही
भारी बारिश के कारण विक्रमबाग के जदूवाला गांव के सुशील कुमार की दो बीघा जमीन पथराला खाले में आई बाढ़ से बह गई। इससे जमीन में लगे शीशम के बेशकीमती पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसको लेकर सुशील कुमार ने डीसी सिरमौर को एक ज्ञापन भी सौंपा। सुशील कुमार ने डीसी को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि उसकी जमीन व शीशम के पेड़ों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही पथराला खाले की चपेट में आ रही उसकी जमीन को बचाने के लिए क्रेट वाल या सुरक्षा दीवार लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कई लोगों के घरों में घुसा पानी
बारिश के चलते नाहन शहर, शंभुवाला व कालाअंब इलाके के कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे कई लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों के घर में रखे सामान को भी भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed