{"_id":"058441d4f0f95ad53f1f93b900b324e7","slug":"dead-body-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरऊ में मृत मिला मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरऊ में मृत मिला मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा/सतौन (सिरमौर)
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
गिरिपार क्षेत्र की कमरऊ पंचायत में रैन शेल्टर के पास मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति मृत पड़ा मिला। पिछले कुछ अर्सें से व्यक्ति वहीं पर रहता था। आते-जाते कुछ लोग उसे खाने पीने को दे देते थे। रविवार को संदिग्ध रूप से पड़े होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। राजबन पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर कमरऊ रैन शैल्टर से मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति का शव कब्जे में लिया। जिसकी उम्र 45 वर्ष के करीब बताई जा रही है। सोमवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। मृतक की फोटो एवं सूचना साथ लगते राज्यों की पुलिस, थाने एवं चौकियों में भी दी जा रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसौदियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।