{"_id":"68bac91fdc4024a82309f1a0","slug":"dc-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1001-158889-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोलर गांव में एक करोड़ से सोलर पावर गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोलर गांव में एक करोड़ से सोलर पावर गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त सिरमौर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कोलर आदर्श सौर गांव चयनित
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बैठक में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की। बैठक में जिले की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिले के विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर के ग्राम कोलर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सौर गांव चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोलर में सबसे अधिक सोलर पावर संबंधित कार्य हुआ है। यहां 61,05,550 रुपये की लागत से 33 ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए गए हैं। इनसे 111.01 किलोवाट क्षमता का विद्युत उत्पादन हो रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि आदर्श सौर ग्राम को इस योजना के तहत सोलर पावर प्लांट संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।
उन्होंने हिम ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोलर पंचायत से बैठक कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि इस राशि का सदुपयोग किया जा सके तथा इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
बैठक में हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सिरमौर जिले में 27 पंचायतों का प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत चयन किया गया था। इसमें 14 पंचायतों में 1,26,88,634 रुपये से 55 ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट तथा 177 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम के माध्यम से सौर ऊर्जा संबंधित गतिविधियां आरंभ की जा चुकी हैं। इन पंचायतों में 202.345 किलोवाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।