{"_id":"69f9f0926ab2cdd7860599dd","slug":"dado-devriya-panchyat-election-nahan-news-c-177-1-ssml1028-178008-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पच्छाद की दाड़ो देवरिया पंचायत का सर्वसम्मति से हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पच्छाद की दाड़ो देवरिया पंचायत का सर्वसम्मति से हुआ गठन
विज्ञापन
पच्छाद क्षेत्र की दाड़ो देवरिया पंचायत के सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्छाद की दाड़ो देवरिया पंचायत का सर्वसम्मति से हुआ गठन
-प्रधान सुमन कुमारी और उपप्रधान सुरजीत सिंह को चुना
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सिरमौर जिला में शिलाई की टिटियाणा के बाद अब पच्छाद की दाड़ो देवरिया पंचायत का चुनाव भी सर्वसम्मति से कर लिए जाने का दावा किया गया है। यह चुनाव कर पंचायत के लोगों ने जहां एकता की मिसाल कायम की है वहीं, चुनाव में भारी भरकम पैसा बर्बाद करने से भी रोका है। इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है। ग्रामीणों की बैठक पूर्व प्रधान गीता देवी, पूर्व उपप्रधान नरेंद्र सिंह और पूर्व उपप्रधान संदीप चौहान की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है।
इस बैठक में पूरी पंचायत से ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने विचार-विमर्श कर आपसी सहमति बनाई और पूरी पंचायत की कार्यकारिणी को निर्विरोध चुन लिया गया। इसमें प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान सुरजीत सिंह, वार्ड सदस्य चेवला बकानग रीता देवी, दाड़ो एक से रविंद्र, दाड़ो दो से रोहित, थाना कावड़ी से राधा देवी और सोहला से सुनीता देवी को सदस्य चुना गया।
दाड़ो देवरिया पंचायत के सुभाष ठाकुर ने बताया कि पूरी पंचायत के ग्रामीणों की सहमति से वार्ड सदस्य से लेकर प्रधान तक का चुनाव कर लिया गया है। जल्द ही इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी पच्छाद को को दी जाएगी। जिला सिरमौर की कुछ और पंचायतों में भी सर्वसम्मति बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। नामांकन प्रक्रिया तक कुछ और पंचायतें निर्विरोध चुनी जा सकती हैं। नए चुने गए पंचायत उपप्रधान सुरजीत सिंह ने दावा किया है कि दाड़ो देवरिया पंचायत सर्वसमिति से चुन ली गई है जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
वहीं, सरकार की तरफ से घोषणा की गई है कि इस बार निर्विरोध चुनी गई पंचायतों को 25-25 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। ऐसे में इन पंचायतों में विकास को गति मिलेगी।
-- -संवाद