फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   culture program in kainthu panchyat

Sirmour News: रोज का ड्रामा तेरा हाय मेरी बाठणो..., गीत पर झूमे दर्शक

Mon, 02 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
culture program in kainthu panchyat
संगड़ाह उपमंडल के कैंथू गांव में आयोजित सांस्कृतिक मेले में प्रस्तुति देते गायक दीपक चौहान। संव
सचित्र--
विज्ञापन


लोक गायक दीपक चौहान और मधुमिता ने खूब बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह की ग्राम पंचायत भवाई के अंतर्गत आने वाले ग्राम कैंथू में सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के मशहूर कलाकार दीपक चौहान और मधुमिता धीमान ने हिंदी और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

दीपक चौहान ने हंसणा बातों बातों दा..., रोज का ड्रामा तेरा हाय मेरी बाठणो.., मेरी झूरिये..., तेरे गांव दा.., और बाबा बोलो सिधुआ तेरा हेरणा मोनो..., जैसे गीत गाकर हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


मधुमिता धीमान ने भी तेरी सोहणी सोहणी अंखियां.., आया न प्यार निभाना रे- जमाना क्या क्या रंग दिखाए..., जैसे गीत गाकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में पहाड़ी कलाकार राजेश नीटू ने भी भरतरी, बीणी, और तेलो री कढ़ाई रे सुगना..., आदि गीत सुनाकर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त स्थानीय बाल कलाकारों और स्कूली बच्चों की ओर से अनेक रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हास्य कलाकार कुलदीप, विनोद और ओमीचंद की हास्य पेशकश पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। दो दिन चले इस उत्सव में आयोजक मंडल के प्रयासों की भी सबने सराहना की। बिजली नहीं होने के बावजूद नवयुवक मंडल कैंथू के नौजवानों ने जनरेटर के माध्यम से कार्यक्रम को सुचारू रूप से जारी रखा।


मेले के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त कैप्टन रमेश चंद चौहान रहे। जबकि परमहंस योगानंद स्कूल चाड़ना के प्रधानाचार्य बलराज भलूनी, पंचायत भवाई के प्रधान जोगिंद्र सिंह, उपप्रधान विजय किशन, पूर्व प्रधान बृज राज ठाकुर, इंद्र प्रकाश ठाकुर, ओमीचंद राणा, देवेंद्र राणा, रामकिशन चौहान, नारायण सिंह चौहान, विपतानंद चौहान व संतराम चौहान सहित क्षेत्र के कई गण्यमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद रहे।

----संवाद

संगड़ाह उपमंडल के कैंथू गांव में आयोजित सांस्कृतिक मेले में प्रस्तुति देते गायक दीपक चौहान। संव

संगड़ाह उपमंडल के कैंथू गांव में आयोजित सांस्कृतिक मेले में प्रस्तुति देते गायक दीपक चौहान। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed