फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   culture of sirmaur and waman dwadsi

नाहन व ददाहू में धूमधाम से मनाया गया वामन द्वादशी पर्व

Fri, 17 Sep 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
culture of sirmaur and waman dwadsi
वामन द्वादशी के उपलक्ष्य पर ददाहू में वामन भगवान को जलविहार करवाते श्रद्धालू । - फोटो : NAHAN
नाहन/ ददाहू (सिरमौर)। जिला सिरमौर के नाहन और ददाहू में शुक्रवार को वामन द्वादशी का पर्व धूमधाम से आयोजित किया गया। इस पर्व को लेकर नाहन के सभी मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। इसके बाद सभी मंदिरों से भगवान वामन की पालकी को जगन्नाथ मंदिर लाया गया। इस दौरान देव पालकियों को कंधों की बजाय गाड़ियों में ले जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने श्री जगन्नाथ मंदिर के भीतर ही पालकियों को रखकर अपना विरोध जताया। हालांकि, बाद में एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद पालकियों को गाड़ियों से ही पक्का तालाब नौका विहार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

उधर, ददाहू में वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शिव मंदिर कमेटी ददाहू के सौजन्य से निकाली गई इस शोभा यात्रा में वामन महाराज का हिण्डोला आकर्षण का केंद्र रहा। बैंडबाजे, ढोल-नगाड़े और शंख घंटियाल की मधुर ध्वनि के बीच निकाली गई इस शोभायात्रा के चलते ददाहू का वातावरण कुछ समय के लिए भक्तिरस में डूब गया। शोभायात्रा दोपहर बाद शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सांझ ढलने से पूर्व गिरि नदी के पावन तट पर पहुंची जहां वामन महाराज को जलविहार करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग और मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश गोयल सहित मंदिर कमेटी से जुड़े अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधिवत व मंत्रोच्चारण के बीच वामन भगवान की प्रतिमाओं को शाही स्नान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed