फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   csca election in rajgarh school

Sirmour News: राजगढ़ कॉलेज की सीएससीए कार्यकारिणी गठित, सुहानी वर्मा बनीं अध्यक्ष

Sat, 10 Oct 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
csca election in rajgarh school
राजगढ़ कॉलेज में शपथ ग्रहण के बाद केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारी एवं शिक्षक। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन



कक्षाओं और विभिन्न गतिविधियों के लिए भी चुने प्रतिनिधि

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों और विद्यार्थी प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। बीएससी तृतीय वर्ष की सुहानी वर्मा को सीएससीए अध्यक्ष चुना गया, जबकि बीए तृतीय वर्ष की कंचन ठाकुर उपाध्यक्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष के अंकित चौहान सचिव और बीए प्रथम वर्ष की सिमरन ठाकुर सह-सचिव बनाई गईं।

कक्षा प्रतिनिधियों में बीए तृतीय वर्ष से कंचन ठाकुर, द्वितीय वर्ष से दीपक चौहान और प्रथम वर्ष से सिमरन ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। बीएससी तृतीय वर्ष से सुहानी वर्मा और प्रथम वर्ष से इतिका ठाकुर प्रतिनिधि बनीं। बीकॉम तृतीय वर्ष से अनिरुद्ध शर्मा, द्वितीय वर्ष से अंकित चौहान और प्रथम वर्ष से रितिका को कक्षा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए एनएसएस से रजत और पद्मिनी शर्मा, एनसीसी से महक और शशांक कश्यप, खेल गतिविधियों से लक्ष्य ठाकुर और रिया और सांस्कृतिक गतिविधियों से अक्षित और ईशा को प्रतिनिधि बनाया गया। रोवर-रेंजर गतिविधियों के लिए पीयूष कुमार और मुस्कान, सड़क सुरक्षा क्लब के लिए राजेश्वर शर्मा और साहित्यिक समिति के लिए आर्शी वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन के मार्गदर्शन और सीएससीए समन्वयक प्रोफेसर जगमोहन ठाकुर के संयोजन में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने छात्र हितों के लिए कार्य करने और महाविद्यालय की शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। समारोह का संचालन प्रो. रमेश चौहान ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed