{"_id":"6ad4ca969e38ec3a3f06fdec","slug":"crowds-of-devotees-thronged-the-kalisthan-temple-on-ashtami-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191908-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अष्टमी पर कालीस्थान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अष्टमी पर कालीस्थान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mon, 19 Oct 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
नाहन के कालीस्थान मंदिर में लोगों की लगी भीड़। संवाद
सचित्र--
अष्टमी पर मां के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, कन्या पूजन कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अश्विन नवरात्र की अष्टमी पर सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर, नाहन में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। भक्त लंबी कतारों में खड़े होकर मां के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कन्या पूजन कर पर्व मनाया और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। नवरात्र के चलते मंदिर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। कालीस्थान मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था के चलते हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे और शीश नवाया।
कालीस्थान मंदिर कमेटी के महासचिव देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।