{"_id":"592db8c94f1c1bed1abdb9c7","slug":"wine-found-in-aurvedic-medicine-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक औषधालय में पकड़ा शराब का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयुर्वेदिक औषधालय में पकड़ा शराब का जखीरा
अमर उजाला ब्यूराो शिलाई
Updated Tue, 30 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के अंतर्गत आने वाले जरवा आयुर्वेदिक औषधालय को ही शराब का ठेका बना दिया गया। यहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कारोबारी पर औषधालय की आड़ में शराब का अवैध कारोबार करने के आरोप लगे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के बाद शिलाई पुलिस ने आयुर्वेदिक औषधालय में छापेमारी की तो पुलिस भी स्वयं हैरान रह गई। पुलिस ने मौके से नौ पेटियां (107) बोतलें शराब की बरामद की। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आयुर्वेदिक औषधालय भवन जरवा को शराब के भंडारण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। रात सवा दो बजे पुलिस को फोन पर एक महिला ने इसकी सूचना दी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर 9 पेटियों में शराब की 107 बोतलेें अलग-अलग ब्रांड की बरामद की गई हैं। इस औषद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत व्यक्ति मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एएसपी विनोद धीमान ने शराब बरामद होने की पुष्टि की है। उधर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. एआर मोगटा ने बताया कि अभी तक उन्हें इस तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन