फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in nahan ward two, pepole facing problem

नाहन के वार्ड दो में गहराया पेयजल संकट

Sun, 27 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 27 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
water problem in nahan ward two, pepole facing problem
जल संस्थान में नारेबाजी करती मंडलसेरा की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
शहर के वार्ड नंबर-2 मोहल्ला हरिपुर के बगीची में इन दिनों लोग पेयजल समस्या झेल रहे हैं। घरों में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन नियमित आपूर्ति न होने से बगीची निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में हैंडपंप न होने से दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। पेयजल किल्लत को लेकर बगीची निवासियों ने रविवार को सार्वजनिक नल के समीप प्रदर्शन किया।

मोहल्ला हरिपुर के बगीची निवासी वयोवृद्ध इलियास, इरशाद, शाहिदा व रुकसाना आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में तीसरे दिन पानी की सप्लाई हो रही है और नजदीक में हैंड पंप न होने के कारण घर के सदस्यों को खड़ी चढ़ाई चढ़कर उद्यान विभाग के समीप लगे हैंडपंप से लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चांद बीबी, रकीमा, शबीना, अलिजा व क्यूम ने बताया कि हैंडपंप लगाने का मसला कई बार वार्ड की पार्षद व नगर परिषद की अध्यक्षा तक पहुंचाया गया है लेकिन अभी तक यहां पर न तो हैंडपंप लगाया गया है और न ही सार्वजनिक नल में पानी आ रहा है। पानी न होने के कारण पूरा मोहल्ला भारी परेशानी से जूझ रहा है। लोगों ने नगर परिषद व आईपीएच विभाग से मांग की कि जल्द ही बगीची क्षेत्र में जल्द से जल्द पेयजल किल्लत को दूर किया जाए। सार्वजनिक नलों में नियमित पानी देने के अलावा हैंडपंप स्थापित कर लोगों की प्यास बुझाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर-2 की पार्षद अनीता शर्मा ने बताया कि पानी की समस्या पूरे शहर में चल रही है। जहां तक हैंडपंप का सवाल है तो बगीची में हैंडपंप भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हैंडपंप पहले खराब हो गया था, इसे दुरुस्त कर दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed