{"_id":"2fb42eb9d220d31f41bc751ece3b2b14","slug":"two-injured-in-road-accident-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिरमौरी ताल के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरमौरी ताल के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा शिलाई एनएच मार्ग पर सिरमौरी ताल के समीप सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। हादसे के एक गंभीर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 108 एंबुलेंस सतौन के ईएमटी ओम प्रकाश व पायलट पुष्पेंद्र ने कहा कि माजरा व्यास निवासी चमन (24) व नीरज (20) विवाह समारोह में बाइक से शिलाई कफोटा की तरफ जा रहे थे। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एंबुलेंस से दोनों घायलों को पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक चमन की टांग में गंभीर चोट है। इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे के दूसरे घायल की हालत ठीक बताई जा रही है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन