{"_id":"57fbcdc74f1c1b3e7128ecea","slug":"two-injured-in-picup-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहां बाईपास पर अनियंत्रित पिकअप पलटी, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराहां बाईपास पर अनियंत्रित पिकअप पलटी, दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)।सराहां बाईपास के समीप रविवार रात को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गई। जानकारी के अनुसार एचपी 16-4645 पिकअप सराहां की ओर जा रही थी कि अचानक सराहां अस्पताल के ठीक नीचे पिकअप अनियंत्रित होकर पहले पहाड़ी से टकराई।
इसके बाद पिकअप पलट कर सड़क पर आ गिरी। पिकअप में सवार दोनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। थाना पच्छाद को इस दुर्घटना की जानकारी दी गई है।