फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two arrested with illegale wine

मंधाराघाट में अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

Sat, 13 May 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Sat, 13 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
two arrested with  illegale wine
बरामद शराब - फोटो : Amar Ujala

नाहन (सिरमौर)। जिला में अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। नाहन पुलिस थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस ने दो व्यक्तियों से देसी शराब की 55 पेटियां व बीयर की 11 पेटियां बरामद कीं। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस को यह सफलता शुक्रवार देररात करीब ढाई बजे उस समय लगी जब धारटीधार क्षेत्र में बिरला के समीप मंधाराघाट में नाहन थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक बोलेरो गाड़ी आती दिखी। पुलिस टीम ने वाहन चालक से रुकने का इशारा किया। गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया। सामने पुलिस देख चालक व गाड़ी में बैठे एक अन्य व्यक्ति ने गाड़ी से कूद कर विपरीत दिशा में दौड़ना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस दल ने आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से देसी शराब की 55 पेटियां जिसमें संतरा नंबर वन की 660 बोतलें व बीयर की 11 पेटियों में हरियाणा में बिकने वाली थंडर बोल्ट मार्का की 132 बोतलें बरामद कीं।
विज्ञापन


 इस मामले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश के जिला बागपत निवासी प्रशांत पुत्र सतबीर व हरिपुरखोल निवासी चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में नाहन थाना प्रभारी तिलकराज शांडिल के अलावा एएसआई सुरजीत, एचएससी रणवीर, कांस्टेबल राजेश, सूर्यकांत, लेडी कांस्टेबल संतोष व चालक राजेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, थाना सदर नाहन के एसएचओ तिलक राज शांडिल ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों से देसी शराब व बीयर की पेटियों की बरामदगी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों को शनिवार को नाहन अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed