{"_id":"1ba1a140ebe46f22bcceb098e6d99c1b","slug":"truck-fall-in-the-gorge-driver-dead-on-the-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिंबी के समीप खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिंबी के समीप खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/ शिलाई (सिरमौर)
Updated Thu, 24 Dec 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र शिलाई के तहत शिलाई-पांवटा मार्ग पर टिंबी के समीप वीरवार को राशन से लदा एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक चालक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वीरवार को एक ट्रक परमाणु से सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का रिफाइंड तेल लेकर शिलाई जा रहा था। तभी टिंबी के पास सिंयारी में ट्रक अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस के अनुसार, ट्रक में मात्र चालक था जिसकी राजेंद्र सिंह नाम के रूप में शिनाख्त हुई है।
पांवटा डीएसपी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चालक की शिनाख्त के साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।