{"_id":"0d8291312e33327a80df2a7f36e5898e","slug":"tipper-chalane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्रमबाग में अवैध खनन करते 5 टिप्परों से वसूले 43 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिक्रमबाग में अवैध खनन करते 5 टिप्परों से वसूले 43 हजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Fri, 22 Jan 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने अवैध खनन करते हुए वीरवार रात को बिक्रमबाग क्षेत्र में पांच टिप्परों को रंगे हाथों पकड़कर उनसे मौके पर ही 43 हजार जुर्माना वसूला। आईएफएस अधिकारी डॉ. नितिन पाटिल, वन परिक्षेत्र अधिकारी अतुल चौधरी की अगुवाई में गठित टीम में वन कर्मचारी बलबीर सिंह, टेक चंद, संदीप शर्मा, राजेंद्र सिंह व पवन कुमार ने अवैध खनन की शिकायत मिलते ही बिक्रमबाग फोरेस्ट एरिया में दबिश दी।
विज्ञापन
इस दौरान मजदूर रेत बजरी का खनन कर टिप्परों में भर रहे थे। टीम ने मौके पर दबिश देकर 43 हजार जुर्माना ठोका। आईएफएस अधिकारी नितिन पाटिल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध खनन करने वाले को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन