फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three e reckshaw impound

पांवटा में तीन ई-रिक्शा जब्त

Mon, 30 Nov 2015 07:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 30 Nov 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
three e reckshaw impound

पांवटा की सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा पर शिकंजा कसा जा रहा है। एसडीएम पांवटा के निर्देश के बाद अधिकतर ई-रिक्शा बंद करवा दिए थे। लेकिन, अवैध रूप से कुछ ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। सोमवार को एआरटीओ सिरमौर की टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रहे तीन ई-रिक्शा जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पांवटा में करीब 66 से अधिक ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे थे। निदेशक ट्रांसपोर्ट  हिमाचल प्रदेश से कोर्ट के निर्देश की प्रति समेत एक पत्र एसडीएम कार्यालय पांवटा में पहुंचा। जिसमें अवैध रूप से चलाए जा रहे ई-रिक्शा को बंद करने को कहा गया। इसके बाद एसडीएम पांवटा ने पुलिस थाना प्रभारी को निर्देश जारी किए। दो सप्ताह पहले अधिकतर ई-रिक्शा बंद करवा दिए गए।
विज्ञापन


उधर, एआरटीओ सोना चौहान ने पुष्टि कर कहा कि पांवटा की सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ते तीन ई-रिक्शा इंपाउड किए गए हैं। इनके संचालकों के पास व्यावसायिक रूप से सवारियां ढोने का कोई परमिट या पंजीकरण नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पांवटा लायक राम सिसौदिया ने बताया कि ई-रिक्शा संचालकों को बताया जा रहा कि यदि कोर्ट से कोई पक्ष में आदेश निकले हैं तो 4-5 दिनों के भीतर जमा करवा दें।  


औचक निरीक्षण कर 50 हजार जुर्माना वसूला
एआरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने कहा कि सोमवार को पांवटा क्षेत्र में वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान करीब 35-40 वाहनों की दस्तावेज जांचे गए। ओवरलोडिंग व दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन संचालकों से करीब 50 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed