{"_id":"574dd6124f1c1b0e76109846","slug":"temple-pujari-in-police-custedy-in-rajgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामती मंदिर के महंत से 45 हजार की राशि जब्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शामती मंदिर के महंत से 45 हजार की राशि जब्त
अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Tue, 31 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत टेला के समीप शामती मंदिर के एक महंत से पुलिस ने 45 हजार रुपये की राशि जब्त की है। आरोप है कि यह नकली नोट हैं। हालांकि, नोट असली है या नकली इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस महंत को थाने लेकर आई है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेला के समीप स्थित शामती मंदिर के महंत राम प्रसाद दास कुंभ के लिए उज्जैन गए थे। इस दौरान एक अन्य महंत भृगु पुरी यहां रह रहा था। जब महंत रामप्रसाद दास वापस आए तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भृगु पुरी ने थाना में मारपीट करने की शिकायत कर दी। जब पुलिस मंदिर में पहुंची तो भृगु पुरी के पास 45 हजार रुपये मिले। जब पैसों के बारे में पूछताछ की तो भृगु पुरी ने बताया कि उसके पास से जो पैसे मिले हैं वह महंत राम प्रसाद दास ने उसे दिए हैं। यह नोट नकली बताए जा रहे हैं। दूसरी तरफ स्थानीय लोग महंत राम प्रसाद दास के पक्ष में आ गए हैं।
उधर, थाना प्रभारी मोहर सिंह ने बताया कि नोट असली है या नकली जांच के बाद ही खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस भृगु पुरी महंत को पूछताछ के लिए थाने लाई है।