{"_id":"0efe281302e71effb612ffb99a405b01","slug":"supecious-death-of-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा पार्क में अचेत अवस्था में मिले युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा पार्क में अचेत अवस्था में मिले युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बद्दी/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 02 Dec 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार देर रात एक युवक स्थानीय पार्क में संदिग्ध रूप से अचेत अवस्था में पड़ा था। दो युवकों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संदिग्ध रूप से युवक की मौत के कारण का पता एफएसएल लैब की रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल सकेगा।
मिली जानकारी अनुसार बाता मंडी पांवटा साहिब निवासी युवक सचिन (26) पुत्र मोहन लाल मंगलवार देर रात पांवटा मुख्य पार्क में पड़ा हुआ था। दो अज्ञात युवकों ने अचेत अवस्था में पड़े युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक की पहचान होने पर परिजनों व पुलिस को सूचित कर दिया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मृतक युवक की पहचान सचिन पुत्र मोहन लाल निवासी बाता मंडी क्षेत्र के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम के बाद एफएसएल रिपोर्ट जांच को जुन्गा लैब भेज दी गई है। युवक की मौत नशा करने या दौरा पड़ने से हुई है, इसका पता रिपोर्ट मिलने पर ही चल सकेगा।