फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   student strike against iph department

छात्राों ने आईपीएच कार्यालय का किया घेराव

Mon, 08 May 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Mon, 08 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। पानी की भारी किल्लत से जूझ रहे राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिलाई-2 के नौनिहालों ने सोमवार को झूठी थालियां लेकर आईपीएच कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान नन्हेें बच्चों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल में 6 माह से पानी की बूंद नहीं टपकी है। विद्यालय की पेयजल लाइन में 6 माह से पानी नहीं आया है। आलम यह है कि मध्याह्न भोजन पकाने के लिए थोड़ा-बहुत पानी यहां-वहां से लेकर गुजारा चलाया जा रहा है। आलम यह है कि कई बार तो बच्चों को दिए जाने वाले चावल कच्चे ही रह जाते हैं। स्कूल के शौचालय भी बंद पडे़ हुए हैं। 
विज्ञापन

पिछले 6 माह से पानी की किल्लत से जूझ रहे स्कूली बच्चों का गुस्सा सोमवार को उस समय उफान पर पहुंच गया जब मध्याह्न भोजन करने के बाद उन्हें हाथ धोने तक का पानी नसीब नहीं हुआ। इसके बाद स्कूली बच्चों ने अभिभावकों की अगुवाई में झूठी थालियां उठाई और आईपीएच कार्यालय आ धमकें। यहां झूठी थालियों के साथ उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल प्रभारी तुलसीराम, एसएमसी अध्यक्षा सुक्खा देवी, राजेंद्र सिंह, छुका देवी, नारो देवी, सुनीता, सतपाल राणा, श्यामा ठाकुर, सुरतो देवी, श्यामा देवी, आशा देवी, जैंती देवी, वीनो देवी, हजारी लाल, कुंदन सिंह, लीला देवी ने बताया कि स्कूल में पानी की समस्या को देखते हुए स्थानीय एसडीएम के निर्देशों पर आम सभा में एक प्रस्ताव पारित कर आईपीएच कार्यालय को पीने के पानी की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके उपरांत कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से पानी की कमी के बारे में बताया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।

  ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को ऐसे प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन विभागीय अधिकारी फिर भी अपनी नींद से नहीं जागे। इसके चलते यह रोष प्रदर्शन करना पड़ा। स्कूल प्रभारी तुलसीराम ने बताया कि विभाग को कई बार प्राथमिक स्कूल की पेयजल समस्या दूर करने के लिए इसे सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रवाह पेयजल लाइन से जोड़ने की मांग की गई है जिसे विभाग आज तक पूरा नहीं कर पाया है। 

उधर, विभाग के कनिष्ठ अभियंता परमजीत सिंह चौधरी ने बताया कि विभागीय कर्मियों को मौके पर भेजा जा रहा है। स्कूल तक पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है। इसकी जांच कर समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed