फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   strke against wine shop in gujjar colony in badripur panchyat

गुज्जर कॉलोनी में शराब ठेके के खिलाफ लोग तल्ख

Sat, 15 Apr 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Sat, 15 Apr 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
strke against wine shop in gujjar colony in badripur panchyat
महिलाओं ने बंद कराईं शराब की दूकानें - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत में गुज्जर कॉलोनी के समीप ठेका खोलने का विरोध शुरू हो गया है। एनएच से ठेका कॉलोनी के समीप खुलने की सूचना शनिवार को आग की तरह फैली। दोपहर तक शराब कारोबारी ने ठेका शिफ्ट करने के लिए कुछ सामान दुकान में ही रखा था कि बद्रीपुर क्षेत्र की महिलाओं समेत सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शराब ठेके के विरोध की सूचना पुलिस को मिलते ही एसएचओ पांवटा मनीष चौहान टीम सहित मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


शनिवार को बद्रीपुर पंचायत के गुज्जर कॉलोनी के समीप ठेका शिफ्ट करने का कार्य चल रहा था। इस बीच पंचायत के वार्ड-2 व 3 और आसपास कॉलोनी निवासी राहुल, रामपाल, अनूप सिंह, रेनू चंदेल, सीमा देवी, सचिन, किरन, कुलदीप सिंह, सुषमा, पवन, अनुज, दिनेश, संतोष, तेजपाल, जसवीर सिंह, विशू व मोहित समेत ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर शराब ठेके का विरोध करने लगे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसएचओ समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हंगामे के बीच पुलिस ने ग्रामीणों को शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात रखने की अपील। महिलाओं ने कहा कि यहां पर ठेका खुलने से आसपास का शांत माहौल बिगड़ेगा। कुछ ही दूरी पर खेड़ा मंदिर भी स्थित है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे, महिलाएं व बुजुर्गों का आवागमन है। ठेका खुलने पर यहां पर शराबियों का हुड़दंग रहेगा। इससे बद्रीपुर पंचायत क्षेत्र का शांत माहौल भी खराब होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेताया है कि ठेका खोला गया तो सड़कों पर उतरकर इसका विरोध किया जाएगा। शराब ठेका यहां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि यदि यहां पर किसी प्रकार की कोई क्षति होती है तो इसकी जिम्मेवारी पुलिस व स्थानीय प्रशासन की होगी।

 उधर, एसएचओ पांवटा मनीष चौहान ने बताया कि गुज्जर कालोनी में लोग शराब ठेके का विरोध कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस मसले पर ग्रामीणों से कहा गया है कि वह शांतिपूर्वक ढंग से प्रशासन व संबंधित विभाग के समक्ष अपनी बात व शिकायत रखें ताकि कोई समाधान निकाला जा सकें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed