फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   special team cheked chuna mine in renuka area

चूना खानों की तकनीकी खामियों का लिया जायजा

Mon, 28 Nov 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)। Updated Mon, 28 Nov 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


ददाहू (सिरमौर)। 25वें खान सप्ताह के अंतर्गत खान सुरक्षा निदेशालय गाजियाबाद की एक विशेष टीम ने सोमवार को रेणुका क्षेत्र की तीन चूना पत्थर खानों का निरीक्षण करके तकनीकी खामियों का जायजा लिया। खान संचालकों द्वारा कामगारों के लिए जुटाई गए सुरक्षा प्रबंधों की जांच की। निदेशालय की ओर से गठित टीम के कन्वीनर व अध्यक्ष एसबी चतुर्वेदी ने खान सुरक्षा उपायों व प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि खान पर कार्य करना जोखिम भरा है।

खानों में घटित होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व दुर्घटना दर को जीरो प्रतिशत करने के उद्देश्य से ही खान सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है जिससे की खदानों में तकनीकी व अन्य खामियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले करीब 25 वर्षों के दौरान दुर्घटनाओं में भारी कमी आई है। दुर्घटना दर मात्र 0.5 रह गई है जिसे दूर कर 0 प्रतिशत पर लाना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि खानों पर जरा सी चूक भी एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए कामगारों को खनन कार्य के दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों को लेकर कामगारों का आह्वान किया। खनन कार्यों के दौरान हेल्मेट, सेफ्टी बेल्ट, गोगल, ईयर प्लग, सेफ्टी शूज व रिसपरेटर का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान उन्होंने बीके वालिया की बूथमडी व संगड़ाह तथा राजेंद्र सिंह की बडवाना लाइन स्टोन माइन का निरीक्षण करके सुरक्षा उपायों को लेकर कामगारों को आवश्यक दिशा निर्देश व हिदायतें भी दीं जिससे की भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं व जोखिम से बचा जा सके। इससे पूर्व खनन अभियंता डीके सिन्हा ने टीम का स्वागत करते हुए उन्हें खान की प्रक्रियाओं से अवगत करवाया। इस मौके पर टीम के सदस्य एके छाबड़ा, वीके सिन्हा व केएन पंत सहित सुरेंद्र कुमार, इंद्र सिंह भारद्वाज, गीताराम, मोहीराम, राजेंद्र सिंह व राजेंद्र सिंह राणा व पूर्ण चंद आदि उपस्थित रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed