फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   police take water sample

पुलिस ने मारकंडा खड्ड के पानी के लिए सैंपल

Thu, 18 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 18 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
police take water sample

थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत कुछ स्थानीय फार्मा उद्योगों से खुले में छोड़ा जा रहा जहरीला रसायनिक पदार्थ पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। कालाअंब के समीप सुकेती गांव के एक किसान की गायों ने खड्ड में नशीला पदार्थ निगल लिया। इससे तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, चार गाय घर में जाकर अचेत हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को मारकंडा खड्ड के स्पॉट से सैंपल ले लिए हैं। साथ ही तीनों गायों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मंगवाई है। पुलिस मारकंडा खड्ड में केमिकल डालने वाले उद्योगपतियों पर कार्रवाई कर सकती है। कालाअंब थाने में सुकेती गांव निवासी उदय राम ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह बीते मंगलवार को मारकंडा नदी के समीप अपनी 15 गायों को चराने के लिए लाया था। इस दौरान उन्होंने रसायनिक पदार्थ निगल लिया। इससे रास्ते में ही तीन गायों की मौत हो गई और चार बेहोश हो गईं।  पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर फार्मा कंपनियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed