फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   people and mla strike against wine shop

शराब ठेके के विरोध में उतरे लोग और विधायक डॉ. बिंदल

Mon, 01 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
अमर उजाला ब्यूराो नाहन Updated Mon, 01 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
people and mla strike against wine shop
शराब की ‌खिलाफत

नाहन (सिरमौर)। सिरमौरी हुक्मरानों की राजधानी नाहन में शराब के नए ठेकों का आए दिन विरोध हो रहा है। शहीद स्मारक के नजदीक खुले ठेके के विरोध में युवा समाज सेवी संगठन आगे आए हैं।

विज्ञापन


जबकि अब नगर पालिका के कार्यालय के समीप रिहायशी इलाके में खुले शराब ठेका के विरोध में लोगों के स्वर मुखर होने लगे हैं। सोमवार को स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल और नप अध्यक्षा अनीता शर्मा की अगुवाई में इलाके के लोगों ने आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त से मुलाकात कर शराब का ठेका यहां से शिफ्ट करने की मांग की है। यह भी कहा गया है कि यदि शराब का ठेका जल्द बंद नहीं हुआ तो लोग आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर परिषद के समीप ही एक शराब का ठेका खुला हुआ है जो लोगों को नागवार गुजर रहा है। विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय के पास रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खुला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी इसका विरोध कर रहे हैं। इस ठेके के नजदीक दो स्कूल और मंदिर है, बावजूद इसके इसे यहां पर खोला गया है। उन्होंने सहायक आयुक्त से मांग की है कि जनता के विरोध को देखते हुए नगर पालिका क्षेत्र के तहत आने वाले रिहायशी इलाकों में शराब का ठेका तुरंत बंद लिया जाए। उनका कहना है कि रिहायशी इलाकों में स्कूल, अस्पताल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब का ठेका खोलना अनुचित है। लिहाजा इसे अभिलंब बंद किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed