{"_id":"5904dc8f4f1c1bbf18c0c539","slug":"one-women-dead-in-rampurghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरघाट में पंखे की चपेट में आने से महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपुरघाट में पंखे की चपेट में आने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों के रामपुरघाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। महिला ट्रैक्टर में बड़ा पंखा जोड़ कर गेहूं की सफाई कर रही थी कि उसकी चुन्नी पंखे की चपेट में आ गई। इससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। पांवटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को रामपुरघाट निवासी बबली (45) पत्नी सुच्चा सिंह ट्रैक्टर में पंखा जोड़ कर गेहूं साफ कर रही थी। इस बीच अचानक महिला की चुन्नी खुले पंखे में फंस गई जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीखने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े।
विज्ञापन
गंभीर हालत में घायल महिला को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां वरिष्ठ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला दम तोड़ चुकी थी। वहीं, कुंजा मतरालियों की पंचायत प्रधान शिक्षा देवी व ग्रामीणों ने कहा कि ट्रैक्टर में बड़ा पंखा जोड़कर गेहूं की सफाई कार्य चल रहा था। अचानक पंखें में चुन्नी फंसने से सिर पंखें की चपेट में आ गया। महिला की मौत से रामपुरघाट क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है।