{"_id":"5810b9ab4f1c1b057fbc2e58","slug":"one-injured-in-car-hitting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से एक घायल, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से एक घायल, मामला दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। पुलिस थाना कालाअंब में हिट एंड रन का एक मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक नगरी कालाअंब में एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस मामले में कौलांवालाभूड निवासी राकेश कुमार ने पुलिस थाना कालाअंब में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
राकेश के अनुसार 25 अक्तूबर को वह अपने गांव से बारात में कालाअंब आया था। बारातियों के लिए कालाअंब सरकारी स्कूल के साथ पंडाल लगाया गया था। यह अन्य बारातियों के साथ वह भी पंडाल गेट के पास खड़ा था कि अचानक मोगीनंद की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़े उसके भानजे को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। कार चालक कार को कालाअंब की तरफ भगा कर ले गया।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ कालाअंब योगिंद्र सिंह ने की है।